हैं ये क्रिकेटर गंजे, पर हैं आपके हमारे चहेते!




कौन हैं वो क्रिकेटर्स जो गंजे थे पर क्रिकेट (Cricket) के खेत में उनकी फ़सल ख़ासी लहलही? यानी वो गंजे क्रिकेटर जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में अच्छा ख़ासा नाम किया था। सोच में पड़ गये ना। तो चलिए पहले हम आपको उन इण्डियन क्रिकेटर्स (Indian Crickter) के बारे में बताते हैं जो गंजे थे पर काम में भरे पूरे थे। सबसे पहला नाम तो पुराने जमाने के विकेटकीपरSyed Kirmani (सैयद किरमानी) का याद आता है। Syed Kirmani (सैयद किरमानी) अपने समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर थे। बिजली की तरह स्टंप करते थे। Syed Kirmani (सैयद किरमानी) बहुत शुरुआत में ही गंजे हो गये थे। एक तरह से उनकी पहचान ही गंजे क्रिकेटर की हो गई थी। मशहूर इतने हुए कि एक पिक्चर में उन्हें विलन का रोल भी इसीलिए मिला क्योंकि वो गंजे थे। फिर नाम Vinod Kambli (विनोद काम्बली) का याद आता है। Sachin Tendulkar (सचिन तेंदुलकर) के बचपन के साथी। दोनों ने मुंबई (Mumbai) की स्कूल क्रिकेट (School Cricket) में तबाही मचाई थी। Vinod Kambli (विनोद काम्बली) ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत भी धमाकेदार की थी। दो लगातार डबल सेंचुरी मारी थी। लेफ्ट-हैंडर बैट्समैन थे। पर फिर भटके। और ऐसे भटके की जल्दी ही क्रिकेट (Cricket) से ग़ायब भी होगे। Shikhar Dhawan (शिखर धवन)। जी हाँ आज के क्रिकेट फैन जो Syed Kirmani (सैयद किरमानी) और Vinod Kambli (विनोद काम्बली) को नहीं जानते हैं, वो Shikhar Dhawan (शिखर धवन) को तो ज़रूर जानते हैं। हम सभी को मालूम है कि Shikhar Dhawan (शिखर धवन) काफ़ी समय से गंजे रहे हैं। और क्रिकेटर भी कोई छोटे मोटे नहीं हैं। चलिए पड़ोस के मुल्क की बात कर लेते हैं। आपको मालूम है कि कभी Babar Azam (बाबर आज़म) भी गंजे हो गये थे।  असल में Babar Azam (बाबर आज़म) हज पर गये थे। वहाँ जाने पर उन्होंने अपने बाल कटवा लिए थे। गंजे हो गये थे। उन्होंने कहा था कि लोगों को छोटी उम्र में ही हज करना चाहिए। चलिए ये तो हुई इंडिया (INDIA) और पाकिस्तान (Pakistan) की बात। ऐसे ही क्रिकेट की एक मशहूर दुश्मनी इंग्लैंड (England) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच की है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के Darren Lehmann (डैरेन लेहमन) तो आपको याद होंगे ही। Darren Lehmann (डैरेन लेहमन) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के लिए मैच भी खेले और उनके कोच भी रहे। वो गंजे थे। इंग्लैंड (England) के लिए जेऑफ़ बॉयकॉट, पूरी तरह से नहीं पर वो भी एक तरह से गंजे ही थे। पुराने जमाने के Brian Close (ब्रायन क्लोज़) भी गंजे थे। हाल फ़िलहाल में इंग्लैंड (England) के विकेटकीपर बैट्समैन Matt Prior (मैट प्रायर) भी गंजे थे। अब बात करते हैं South Africa (दक्षिण अफ्रीका) की। उनके दो मशहूर खिलाड़ी गंजे थे। Hashim Amla (हाशिम आमला) का तो आपने नाम सुना ही होगा। Hashim Amla (हाशिम आमला) की दाढ़ी लंबी थी पर वो थे गंजे। Herschelle Gibbs (हर्शल गिब्स) की तो पूछिए ही मत। वो पूरी तरह से गंजे थे। जहां आमला संभल के खेलते थे, Herschelle Gibbs (हर्शल गिब्स) शुरुआत से ही गेंद फोड़ना शुरू कर देते थे। क्यों कुछ खिलाड़ी गंजे होते हैं। कुछ तो ख़ैर शुरुआत में ही अपने बाल खो बैठते हैं। जब कुछ ही बाल बचते हैं, तो सोचते हैं क्यों हंसी उड़ाई जाये। पूरा ही सफ़ाचट हो जाते हैं। पर कुछ ऐसे होते हैं जिनके बाल तो होते हैं पर उन्हें गंजे होने की स्टाइल अच्छी लगती है। अपने MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी) को ही ले लीजिए। कहाँ करियर शुरू किया था काफ़ी लंबे बालों के साथ। फिर जब 2011 का वर्ल्ड कप (World up) जीता तो शायद मन्नत थी। अपने पूरे बाल ही मुंडवा दिये थे। जब मुंबई (Mumbai) में गेटवे ऑफ़ इंडिया (Gateway Of India) के सामने ट्रॉफी के साथ अपनी फोटो खिंचवाई थी, तो वो फोटो यादगार बन गई थी। आप भी देखिए। तो ये थे आपके और हमारे गंजे सितारे। सर पर नहीं तो मैदान पर इनकी फसल खूब लहलाही।